सेलाकुई क्षेत्र में हुई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने जोड़ी घटना से जुड़ी हर कड़ी, खुलती गयी षड्यंत्र की परतें

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :- पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में सेलाकुई पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझा लिया है। कुछ दिन पूर्व संधिक्त परिस्थितियों में घायल युवक मिला था। अभियुक्त द्वारा घटना के बाद घायल युवक को हरिपुर रोशन फार्मा के पास छोड़ दिया था।

सेलाकुई थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को थाना सेलाकुई में विनोद पाल, निवासी हरिपुर सेलाकुई द्वारा उनके पुत्र मोहित पाल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर सेलाकुई पुलिस द्वारा तत्काल मुoअoसंo- 17 /25 धारा 109 बीएनएस बना अज्ञात पंजीकृत किया गया । प्रकरण में घायल मोहित पाल की उपचार के दौरान 19 फरवरी 2025 को मृत्यु हो गई, जिनका नियमानुसार पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई तथा अभियोग में धारा 103(1) बीएनएस की वृद्धि की गई। विवेचना के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक युवक के सर पर आई चोटों को देखकर उक्त घटना संदिग्ध प्रतीत हुई।
घटना की संदिग्धता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने थानाध्यक्ष सेलाकुई को घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों व आस-पास के लोगो से पूछताछ करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिससे पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का विजय उर्फ नीतू नाम के व्यक्ति से अक्सर विवाद रहता था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा विजय उर्फ नीतू को 52 बीघा मैदान हरिपुर सेलाकुई से हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा 14 फरवरी की रात्रि में आपसी बहस के दौरान मृतक मोहित के सर पर डंडे से वार करने तथा उसे मारने की नीयत से छत से धक्का देकर नीचे फेकने की बात स्वीकार की गई। ज़िस पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त विजय उर्फ नीतू द्वारा बताया गया कि वह गाड़ी चलने का कार्य करता है। 14 फरवरी को मृतक मोहित पाल रात्रि करीब 12:30 बजे अपनी गाड़ी लेकर अपने घर की तरफ आया तथा वह भी अपने घर के पास बैठकर नशा कर रहा था। अभियुक ने मोहित को अपने पास बुलाया तथा वह दोनों बैठकर नशा करने लगे। तभी उनकी आपस में बहस हो गई और दोनों आपस में एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने लगे और अभियुक्त द्वारा मोहित पाल के सर पर डंडे से वार कर दिया। जिस पर मोहित भाग कर पास के ही मकान की छत पर चला गया, जहां से अभियुक्त ने उसे मारने की नीयत से उसे धक्का देकर नीचे फेक दिया और मौके से फरार हो गया।

अभियुक्त का नाम विजय उर्फ नीटू (उम्र 30 वर्ष) पुत्र दर्शन लाल निवासी रूशान फार्मा के पीछे हरिपुर सेलाकुई है। अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा पुलिस ने बरामद कर लिया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शैंकी कुमार थानाध्यक्ष सेलाकुई , उ0नि0 अनित कुमार (विवेचक) ,हे0का0 जितेंद्र, काo शीशपाल, काo प्रवीण, काo सुधीर, काo उपेंद्र भंडारी शामिल रहे