spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

सहसपुर ( डॉ बिलाल अंसारी )-

उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.22 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर 2026 की शाम पुलिस टीम ने लांघा रोड के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरजीत धीमान (30 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सुमेर चंद, निवासी ग्राम छरबा, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सहसपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

spot_img
spot_img