युवती को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कर शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

विकासनगर (बिलाल अंसारी) :- बीती 27 जून को थाना विकासनगर क्षेत्र के एक इलाके से 18 वर्षीय युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने, घर से नगदी व ज्वेलरी चोरी के जाने के सम्बन्ध में युवती के परिजनों द्वारा थाने पर मुकदमा अंतर्गत धारा 365, 380, 120 आईपीसी बनाम अभियुक्त अमजद तथा एडवोकेट रहीसुद्दीन सिद्दीकी दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा विवेचना करने पर पाया गया कि अभियुक्त अमजद वर्ष 2023 में भी, जब उक्त लड़की नाबालिग थी, को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था। जिसे पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लड़की को बरामद करते हुए अभियुक्त अमजद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त अप्रैल 2024 में जिला कारागार से जमानत पर रिहा हुआ है। उक्त मुकदमा अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है।
अभियुक्त अमजद द्वारा अभियुक्त एडवोकेट रईसुद्दीन सिद्दीकी से मिलकर आपराधिक षड्यंत्र कर युवती का अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन करवाया और बहला फुसला कर युवती को घर से भगाने की योजना बनायी गयी। चूँकि इस वर्ष युवती बालिग हो गई है, जिसके द्वारा यदि पुराने मुकदमे में अभियुक्त के पक्ष में साक्ष्य दिया जा सकता है, तो इसका लाभ अभियुक्त को मिल सकता है। इसी वर्ष फ़रवरी में ज़मानत पर रिहा होने के बाद अभियुक्त द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से संपर्क कर उसको बहला फुसलाकर लगातार संपर्क किया जाता रहा और मौका मिलने पर घर से भगाया गया। विवेचना में अभियोग में धारा 3/4 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की वृद्धि की गई तथा आपराधिक षड़यंतकर्ता अभियुक्त एडवोकेट रईसुद्दीन सिद्दीकी को दिनांक 06 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा गया है। अभियुक्त द्वारा उक्त युवती को विकासनगर से भगाकर पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों में ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया जाता रहा। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के दोस्तों, परिजनों व अन्य रिश्तेदारों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर युवती की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। परंतु ट्रेस करने के लिए इनके द्वारा कोई मोबाइल फोन आदि उपयोग ना किये जाने के कारण और अभियुक्त के शातिर होने व लगातार ठिकाने बदलने के कारण पुलिस टीम को सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान के अलग-अलग शहरों में और मुलजिम के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा सम्बंधित प्रदेशों की पुलिस की मदद से काफ़ी खोजबीन की गई और ज्योति और अभियुक्त अमजद के फोटोग्राफ, पैंपलेट बना कर अलग-अलग प्रदेशों, ट्रेनों, बसों में और सोशल मीडिया के माध्यम से भी सर्कुलेट कराए गए।
इसी क्रम में दिनांक 17 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त अपहृता और अभियुक्त अमजद पंजाब के जालंधर में एक कॉलोनी में किसी घर पर छिपकर रह रहे हैं। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर विनय मित्तल के नेतृत्व में तत्काल एक टीम को जालंधर पंजाब रवाना किया गया। जालंधर के संबंधित थाने थाना नबर 1 जालंधर के SHO सुखबीर सिंह से भी इस सम्बन्ध में जानकारी शेयर करते हुए आवश्यक सहायता मांगी गई। जिन्होंने बरामदगी और गिरफ़्तारी में पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग उत्तराखंड पुलिस को दिया।
विकासनगर पुलिस द्वारा दिनांक 17 जुलाई को अपहृता युवती को जालंधर पंजाब से अभियुक्त के कब्जे से बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पीड़िता के घर चोरी करवाये गए पैसों में से 5000 / रूपये भी उसके कब्जे से बरामद किए गए। पीड़िता के बयानों के आधार पर विवेचना में धारा 376 व 411 आईपीसी की वृद्धि की गई। अभियुक्त को उपरोक्त धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त एक शातिर अपराधी है और पूर्व में भी इसी युवती के अपहरण में शामिल रहा है।
अभियुक्त का नाम अमजद पुत्र यूसुफ़ निवासी जंगलात बैरियर थाना सहसपुर जनपद देहरादून है।