विकासनगर (बिलाल अंसारी) : कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती बाजार विकासनगर में आज मकान मालिकों का किरायेदारों के सत्यापन न कराये जाने पर उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की। साथ ही दो मकान मालिकों का किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 20000/ रूपये का जुर्माना किया। 10 चालान पुलिस अधिनियम में कर 2500/ रूपये नगद वसूले गए।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशानुसार कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों के सत्यापन हेतु पुलिस टीमो का गठन कर सत्यापन अभियान चलाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-ll रेनू लोहानी एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत मुस्लिम बस्ती बाजार विकासनगर में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 2 चालान धनराशि 20000/ रूपये का जुर्माना न्यायालय के चालान किए गए तथा 15 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया तथा 10 उल्लंघन कर्ताओं का चालान पुलिस अधिनियम में कर 2500/- रूपये नगद वसूले गए। न्यायालय से सम्बंधित चालानी रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की जा रही है।
