देहरादून (बिलाल अंसारी) :- कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तराखंड के विधानसभा उप चुनाव में दो बड़ी जीत हासिल की, बद्रीनाथ से लखपत सिंह बुटोला और मंगलौर से काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बुधवार (10 जुलाई) को हुए उपचुनावों में महत्वपूर्ण अंतर से विधानसभा सीटें हासिल कर ली हैं।
2022 में बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को बद्रीनाथ की जनता ने भरपूर समर्थन दिया था और विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस सीट से जीत गए थे, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इन्हें आत्मग्लानि हुई कि कांग्रेस इनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचा रही है। और फिर यह भाजपा में शामिल हो गए।
लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने राजेन्द्र भंडारी पर ही दांव खेला और 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। लेकिन इस बार जनता ने इन्हें सिरे से नकार दिया और कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला 5224 वोटों से जीत गए हैं। बद्रीनाथ से कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने 28000 से अधिक वोट हासिल करके उपचुनाव में जीत दर्ज की है। मंगलौर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने 31000 से अधिक वोट हासिल करके भाजपा और अन्य दलों के प्रतिद्वंद्वियों को हराया।
इस बीच बद्रीनाथ से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी को 5224 मतों से हराया, जनता द्वारा अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए उन्होंने बद्रीनाथ के लोगों का आभार व्यक्त किया।
जीत की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए बुटोला ने कहा, कि मैं बद्रीनाथ के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं… इसका श्रेय उन सभी को जाता है, जिन्होंने न्याय की इस लड़ाई में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मेरा साथ दिया है।
