सहसपुर (बिलाल अंसारी)
शनिवार शाम को विकासनगर के सहसपुर थानाक्षेत्र के बैरागीवाला में खेत में पानी लगाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। जो कि कुछ ही देर में ख़ूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमे एक समुदाय के विनोद कुमार नामक व्यक्ति की मौत हो गयी। मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण हिन्दू संगठनो के लोगो ने बैरागीवाला गांव पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। जिससे स्थति तनावपूर्ण हो गयी। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लोगों को समझा बुझा कर स्थति को संभाला।
सहसपुर पुलिस के अनुसार उक्त प्रकरण में एक पक्ष से रज्जाक पुत्र मासूम, अमन पुत्र मासूम, यूनूस पुत्र महबूब, जावेद पुत्र मासूम, इम्तियाज पुत्र शम्स, शहबाज, शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत, मासूम पुत्र स्व0 महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज, शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस, इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के तीन व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ विनोद कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा विगत दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर उनके मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मु०अ०स०- 134/2026, धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत रज्जाक पुत्र मासूम, अमन पुत्र मासूम, यूनूस पुत्र महबूब तथा जावेद पुत्र मासूम, इम्तियाज पुत्र शम्स, शहबाज पुत्र शहीद, शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत, मासूम पुत्र स्व0 महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज, शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना में शामिल चार अभियुक्तों रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम और शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तार किया गया है। चरों अभियुक्त बैरागीवाला थाना सहसपुर जिला देहरादून के निवासी हैं। साथ ही पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।

अपील: एसएसपी देहरादून द्वारा आमजन से अपील की गई कि कृपया शान्ति व्यवस्था बनाये रखें, उक्त प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के लिये दून पुलिस प्रतिबद्ध है। प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ उन्हें मां0 न्यायालय से भी सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने के लिये प्रभावी पैरवी की जायेगी।
